हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय के छात्रावास में मलेरिया का एक मामला सामने आया है। यहां पहुंची टीम को कूलर में लार्वा पाए गए। टीम ने मलेरिया से पीड़ित छात्र के संपर्क में आने वाले पांच छात्रों की भी जांच के लिए स्लाइड बनाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रावास की वार्डन को नोटिस दिया है। शुक्रवार दोपहर को जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके सिंह एवं नगरीय मलेरिया अधिकारी डा. भूदेव सिंह टीम के साथ वेटरनरी विश्वविद्यालय के छात्रावास मलेरिया की जांच करने पहुंची। यहां टीम को छात्रावास में एक छात्र मलेरिया पॉजीटिव मिला। इसके बाद टीम ने छात्रावास में लगे कूलर और टंकियों में लार्वा की जांच की। कूलर में लार्वा पाए गए। यहां दवा का छिड़काव किया गया है। नगरीय मलेरिया अधिकारी भूदेव सिंह ने बताया कि छात्रावास की वार्डन को नोटिस देने के साथ ही स्वच्छता रखने और पानी जमा न होने देने को कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
