हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने में टरकाने वाले विद्यालयों पर बीते वर्ष नोटिस जारी होने का इस सत्र में असर दिखाई दिया है। आरटीई के तहत सत्र 2024-25 के लिए 1247 आवेदन आए थे। इनमें से 1071 निर्धन परिवारों के बच्चों को विद्यालयों में दाखिला मिला है। दाखिला देने वालों में सीबीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। 2024-2025 में आरटीई के तहत चार चरणों में छात्रों को निजी स्कूलों आवंटित किए गए। प्रथम चरण में 457 आवेदनों के सापेक्ष 384, दूसरे चरण में 510 आवेदनों के सापेक्ष 428 तृतीय चरण में 203 आवेदनों के सापेक्ष 189, चतुर्थ चरण में 77 आवेदनों के सापेक्ष 70 छात्रों को मनपसंद विद्यालय आवंटित किए गए। हालांकि 176 आवेदकों ने पसंद का विद्यालय न होने के कारण अपने बच्चों का दाखिला नहीं कराया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
