• Wed. May 6th, 2026

अमूल कंपनी पर 50 हजार रुपये का लगा जुर्माना

ByVijay Singhal

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नामचीन अमूल कंपनी पर मथुरा में बाट माप विभाग ने दही के डिब्बे पर वैधानिक घोषणाएं अस्पष्ट होने के चलते 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गोवर्धन चौराहा स्थित एक दुकान से अमूल प्रीमियम दही का 400 ग्राम का डिब्बा लिया था। इसके डिब्बे पर वैधानिक घोषणाएं अस्पष्ट पाई गईं। इसके संबंध में गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग को नोटिस दिया गया। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। पवन कुमार यादव के अनुसार कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसे कंपनी ने जमा कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.