• Sun. May 10th, 2026

सामान चोरी, जीआरपी ने दर्ज कर ली गुमशुदगी

ByVijay Singhal

Aug 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर यात्री का सामान चोरी हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई फिर भी जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज की है।
मामला कासगंज जनपद के गांव निलौली से मथुरा घूमने आए परिवार से जुड़ा है। पीड़ित मोहित ने बताया कि वह बुधवार रात कासगंज पैसेंजर ट्रेन से रात करीब साढ़े 11 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचे थे। रात में बारिश होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य प्लेटफार्म नंबर आठ पर बने एफओबी पर रुक गए। थकान होने की वजह से उन्हें नींद आ गई। सुबह आंख खुली तो उनका बैग और 75 हजार रुपये कीमत का महंगा कैमरा चोरी हो गया था। उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
टीम ने उन्हें साथ ले जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। फुटेज में एक युवक सामान ले जाते नजर आ रहा था, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाई पड़ रहा था। पीड़िता खुशबू ने बताया कि गुमशुदगी की तहरीर लिखाई गई है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.