हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बुलंदशहर। जनपद से गुजर रहे विभिन्न हाइवे और एक्सप्रेसवे के आसपास लगे विद्युत तारों को चोरी करने वाला गैंग एसओजी और ककोड़ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आठ स्थिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और वाहन बरामद किया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार रात ककोड़ पुलिस और एसओजी ने एक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पप्पू निवासी राजीव नगर थाना भलसवा डेरी दिल्ली, नाजिम आलम निवासी आमादाबाद खादर थाना इस्लामपुर जनपद नालंदा बिहार हाल निवासी दिल्ली, गगन सचदेवा निवासी राजीव नगर थाना भलसवा डेरी दिल्ली, शाहरूख खां निवासी गांव अदरौला कला थाना हसनपुर अमरोहा हाल निवासी किरायेदार राजीवनगर थाना भलसवा डेरी दिल्ली, शहजाद निवासी पतेई खादर थाना रहरा अमरोहा हाल निवासी राजीवनगर थाना भलसवा डेरी दिल्ली, गुलफाम मलिक उर्फ मोहित निवासी भलसवा डेरी थाना भलसवा डेयरी दिल्ली, मुरशद निवासी कचौदी थाना सुमुदरा जनपद जमुई बिहार हाल निवासी राजीवनगर थाना भलसवा डेरी दिल्ली और जीशान निवासी मंगल बाजार ई- ब्लॉक थाना भलसवा डेरी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला बुलंदशहर, मथुरा समेत अन्य जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
