हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गर्मी का असहनीय होती जा रही है। खास तौर से परिषदीय स्कूलों में जहं कहीं पर पंखे नहीं हैं और यदि कहीं पंखें हैं तो वहां बिजली आपूर्ति सही नहीं है। मंगलवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और आर्द्रता 98 प्रतिशत। परिणाम यह रहा कि छात्र-छात्राएं स्कूल में गश खाकर गिर पड़े। चार ऐसे छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। भीषण गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 4 छात्र-छात्राएं गर्मी की तपिश नहीं झेल पाए और क्लास रूम में ही गश खाकर गिर पड़े। नंदगांव के संकेत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मुस्तकीम बानो ने बताया कि दोपहर के वक्त बिजली नहीं आ रही थी। तभी कक्षा चार की छात्रा मुस्कान गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन छात्रा को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन छात्रा को अपने साथ घर ले गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में रोजाना बिजली कटौती की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
