• Thu. Feb 12th, 2026

12 साल के बच्चे का बाइक सवारों ने किया दिनदहाड़े अपहरण

ByVijay Singhal

Jul 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र स्थित ओल कस्बे के गांव गंजोली मार्ग पर एक 12 साल के बालक का बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरण के पीछे का उद्देश्य पता नहीं लगा है। एसएसपी ने बच्चे को सकुशल वापस लाने और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। देर रात तक बच्चे की तलाश जारी थी। गंजोली गांव के किसान मनोज कुमार के बेटे रूपेश (12) और भूपेश (14) मंगलवार को किसी काम से बाजार गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे दोनों साइकिल से घर लौट रहे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोग उनसे कुछ आगे जाकर खड़े हो गए। बदमाशों ने दोनों को रोका और भूपेश के साथ मारपीट करते हुए रूपेश को खींचकर बाइक पर बैठाकर ले गए। भूपेश बदहवास हालत में तेजी से साइकिल चलाकर गांव पहुंचा और परिवार वालों को जानकारी दी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। पहले परिजनों ने खुद से ही बालक की तलाश की पर सफलता न मिलने पर शाम तकरीबन 6.30 बजे पुलिस को फोन किया। तत्काल सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। काफी छानबीन के बाद भी बच्चे के अपहरण की मंशा स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने परिजनों से फिर से पूछताछ की। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर रंजिश में इस प्रकार की वारदात करने का शक जताया है। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन आदि खंगाली तो वह गांव में ही मिल गया। देर रात तक बच्चे की तलाश चल रही थी। हालांकि परिवार के पास कोई फिरौती का फोन देर रात तक नहीं आया। रुपेश के परिजन और गांव वालों का देर शाम को धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने ओल चौकी का घेराव कर दिया। परिवार वाले बच्चे की तलाश कर उसे वापस लाने की जिद पर अड़े रहे। अधिकारियों ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता की तब जाकर वह माने रंजिश के एंगल पर ही ज्यादा बल दे रही पुलिस देर रात मिले कुछ सुराग के चलते पुलिस रंजिश के एंगल पर ही जोर दे रही है। इसी आधार पर एक टीम को राजस्थान के लिए रवाना किया गया। फिरौती आदि के लिए फोन कॉल न आना इस तरफ ज्यादा इशारा कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.