• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा : बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पांडेय का फिरोजाबाद स्थानान्तरण, एसई विजय को मिली जिम्मेदारी

ByVijay Singhal

Jul 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने देहात विद्युत वितरण मंडल मथुरा प्रथम के अधीक्षण अभियंता प्रभाकर पांडेय का स्थानान्तरण फिरोजाबाद किया है। इस मंडल की जिम्मेदारी देहात मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा को दी गई है। यह आदेश निगम के एमडी ने जारी किए हैं। दक्षिणांचल मुख्यालय में अटैच अधीक्षण अभियंता महेन्द्र पाल सिंह को मंडल द्वितीय में तैनात किया गया है। मेरठ में तैनात एसडीओ रवि रंजन कुमार को मथुरा जोन भेजा है। वहीं बलदेव के एसडीओ संजय को झांसी जोन स्थानान्तरित किया है। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर एसके जैन ने बलदेव सब डिवीजन की अस्थाई जिम्मेदारी सहायक अभियंता राजस्व नीरज कुमार शर्मा को दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.