• Tue. Feb 10th, 2026

एक माह से पेयजल के लिए तरस रही 20 हजार से अधिक की आबादी

ByVijay Singhal

Jul 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इसे अधिकारियों की अनदेखी कहें या फिर राजनेताओं की लापरवाही। शहर के वार्ड-54 (मोहली रोड) की 20 हजार से अधिक की आबादी एक माह से पेयजल को तरस रही है। कृष्ण विहार में 2.50 लाख लीटर की पानी टंकी धराशायी होने के बाद इस इलाके में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जल निगम के अधिकारी सीडब्ल्यूआर (कॉमन वाटर रिजर्व) लाइन से पेयजल पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। मगर, यहां के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही। टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई होती है। वह भी गर्मी के इस सीजन में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। वार्ड-54 के पार्षद तेजवीर सिंह के अनुसार प्रताप नगर वेस्ट, ईस्ट शांति नगर, साकेत पुरी, आशापुरी, धर्मलोक, ऋषि नगर, हरी नगर, विजय नगर, सुधामापुरी, पटेल नगर, कांतापुरी, श्याम नगर, मानस नगर, जनकपुरी का आधा हिस्सा आदि इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या के संबंध में जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। नगर आयुक्त और जीएम जलकल को सोमवार को भी पत्राचार किया गया।

पार्षद ने बताया कि 20 हजार से अधिक की आबादी के लिए हर रोज महज 7 पानी के टैंकरों को ही भेजा जा रहा है। गर्मी के सीजन में पानी की अधिक खपत होने के बाबत भी अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद भी उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.