• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट से कंस किला तक जोड़े जाएंगे 20 घाट

ByVijay Singhal

Jul 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना के घाटों का श्रृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत विश्राम घाट से कंस किला तक 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। मथुरा में यमुना का एक विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा आते हैं इसमें दीपावली के बाद आने वाला यम द्वितीया का त्योहार प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में गुजरातियों की संख्या सर्वाधिक है। दो दशक पहले प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद विश्राम घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है। वर्तमान में विश्राम घाट से कंस किला तक पहुंचने का कोई घाटों का रास्ता नहीं है। यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से विश्राम घाट तक जोड़ने का फैसला किया है।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घाटों को आपस में जोड़ने की यह योजना यूजर फ्रेंडली होगी। इसमें बुजुर्गों को यमुना जल तक पहुंचे के लिए घाटों की सीढ़ियों को चढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने और स्नान करने सहित अन्य जनसुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना रिवर फ्रंट के रूप में विकसित होगी। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। जल्द घाटों के विकास की इस परियोजना पर काम शुरू होगा। मथुरा की प्राचीनता को ध्यान रखते हुए घाटों का सम्पूर्ण कार्य हेरिटेज लुक में होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद विश्राम घाट से कंस किला तक घाटों के विकास के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बनाने के लिए लाइट एंड साउंड शो की तैयारी में है। लाइट एंड साउंड शो कंस किला पर होगा। यहां लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को इस शो में देख सकेंगे। घाट विकास के साथ ही शो की यह योजना क्रियान्वित होगी। उतर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि वर्तमान में घाटों पर बैठकर घाटों की खूबसूरती नजर नहीं आती है। घाटों से तो यमुना का प्रवाह देखने को मिलता है। गोकुल से वृंदावन तक क्रूज संचालन होने के बाद यमुना से घाटों की खूबसूरती देखने को मिलेगी। जल मार्ग की यह परियोजना भी जल्द अमल में आएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.