हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में महामंडलेश्वर इंद्रदेव की अनर्गल टिप्पणी से गुस्साए अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। यहां पुलिस से हुई छीना झपटी में महासभा ने दावा किया कि आश्रम के सामने ही महामंडलेश्वर का पुतला भी फूंका गया।
महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर रविवार शाम परिक्रमा मार्ग में महामंडलेश्वर इंद्रदेव के आश्रम के बाहर पहुंचे। यहां पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महासभा से इंद्रदेव का पुतला छीनने की कोशिश की, पर असफलता हाथ लगी। आखिरकार जिलाध्यक्ष ने इंद्रदेव का पुतला फूंकने का दावा किया है। इसके बाद पुलिस ने मरासभा के पदाधिकारियों को आश्रम से हटा दिया। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में चंद्रकांत पांडेय, नीरज गौतम, श्याम बघेल, राजेश चौधरी, वीनेश कुंतल, पंकज ठाकुर, बॉबी दीक्षित, पवन बाबा, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes