• Thu. Nov 26th, 2026

ऑटो चालक ने होमगार्ड का ईंट मारकर सिर फोड़ा, मुकदमा हुआ दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jul 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली के थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा पर गलत दिशा में आ रहे ऑटो को रोकना होमगार्ड को भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने होमगार्ड का सिर ईंट मारकर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वाकया बुधवार शाम का है। हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे पर यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस के साथ लगे होमगार्ड संतोष निवासी नगला खुटिया, हयातपुर, जमुनापार ने गलत दिशा से ऑटो लेकर आते वक्त चालक को रोकने का इशारा किया। जैसे ही होमगार्ड ने ऑटो चालक को पकड़ा। उसने होमगार्ड को धक्का मार कर गिरा दिया। होमगार्ड ने पीछा कर टेंपो चालक को फिर से पकड़ लिया। इस पर उसने छूटने को लेकर होमगार्ड के सिर में पास से ही ईंट उठा कर मार दी। इसके चलते होमगार्ड के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड संतोष को उपचार को भेजा। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक की पहचान विजय कुमार निवासी गांव शाहगंज, थाना खेरागढ़, आगरा के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ होमगार्ड की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.