• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावन में मेयर के साथ बड़े पैमाने पर लोगो ने किया पौधारोपण

Byvijay.singhal1233

Jul 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में कर्तव्य पथ फाउंडेशन द्वारा वार्ड 51 कैलाश नगर के गोधुलिपुरम क्षेत्र में बनाये जा रहे कदंब पथ पर दोनों तरफ ट्री गार्ड सहित कदंब के पौधे लगाये गये जिसमें मुख्य अतिथि रहे मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि उपसभापति मुकेश सारस्वत ने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान बहुत तेजी से चल रहा है और इसमें अब नौजवान भी जुड़ रहे हैं व कर्तव्य पथ टीम का इस पुनीत कार्य के लिए बहुत बहुत आभार। उपसभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि समय समय पर इनका संरक्षण भी जरुरी और यह संस्था इसमें अहम भूमिका देने योग्य है । इस कार्य को कर रहे संस्थापक अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा हमारा लक्ष्य अमृत काल खण्ड में देश के युवाओं को अपने समाज के प्रति कर्तव्यों का अहसास कराने का है जिस से हम अपने देश को समृद्ध भारत बना पायें । इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक देवांशु गोस्वामी महाराज के अलावा सत्याभान शर्मा योगेश गौतम एम.डी. व्यास पूजा चौधरी प्रमोद बंसल सुधांशु खंडेलवाल गौरव शर्मा विनीत सारस्वत रोहित गौतम पुरुषोत्तम बघेल पुनीत माधव आदि उपस्थित रहे ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.