हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज रविवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अरविंद चित्तोडिया जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन यमुना विलास होटल नए बस स्टैंड ,मथुरा में किया गया । जिसमे पार्टी की सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा गया साथ ही श्री चितौड़िया ने सदस्यों से कहा है कि वो सभी अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर और भी लोगों को पार्टी से जोड़े एवं साथ ही 24 जुलाई से हर घर जदयू कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत ब्रज के हर घर से जेडीयू के सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर मथुरा जिला कार्यकरिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें युवा मोर्चा का अध्य्क्ष विनोद गौतम , व्यापार प्रकोष्ठ से प्रशांत सक्सेना , खेल व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से अर्जुन सिंह एवं साथ ही रवनीत मैसी को कोषध्यक्ष, किशन सिंह जिला उपाध्यक्ष ,प्रेमपाल सिंह कार्यालय प्रभारी , गिरधर गौतम जिला मीडिया प्रभारी ,व रामु पाराशर को जिला सचिव मनोनीत किया गया। एवं जल्द ही महिला मोर्चा, छात्र, पिछड़ा वर्ग, किसान मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के अध्य्क्ष भी जल्द बनाये जाएंगे। जिससे जेडीयू को मथुरा में धार मिले।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes