• Thu. Nov 26th, 2026

निगम ने चलाया अभियान, वसूला 12500 रुपए जुर्माना

Byvijay.singhal1233

Jul 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम ने मंगलवार को धौलीप्याऊ से रेलवे स्टेशन तक गंदगी, प्रतिबंधित पॉलीथिन और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। इसमें निगम की टीम ने मार्गों के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाए और 12500 रुपए का जुर्माना वसूला। निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों को हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सार्वजनिक स्थान पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे करने वालों पर सख्त कार्यवाही एवं जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.