• Thu. Nov 26th, 2026

मुड़िया मेले में ढ़ाई लाख यात्रियों ने टिकट लेकर किया ट्रेन से सफर

Byvijay.singhal1233

Jul 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 16 से 22 जुलाई तक आयोजित हुए मुड़िया मेले में ढ़ाई लाख यात्रियों ने जंक्शन से टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया है। मेले के दौरान रेलवे द्वारा सात दिनों में 160 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जंक्शन से मुड़िया मेले की भीड़ अब खत्म हो चुकी है। गोवर्धन परिक्रमा करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने घर वापस लौट चुके हैं। 16 से 22 जुलाई तक चले मेले के दौरान करीब ढ़ाई लाख यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया है। जनरल टिकट की बिक्री कर रेलवे ने सात दिन में 2, 16, 24, 817 रुपये की आमदनी अर्जित की है। ये आमदनी गत वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा 2792 यात्रियों ने जंक्शन से ट्रेनों में आरक्षण कराया है। इससे रेलवे को 1213455 की आमदनी हुई है। ये आमदनी गत वर्ष की तुलना में कम है। वर्ष 2023 में मेले के दौरान 2996 यात्रियों ने ट्रेन में आरक्षण कराया था। इससे रेलवे को 10,25,5389 रुपये की आमदनी हुई थी। संजीव कुमार श्रीवास्तव(स्टेशन निदेशक – मथुरा जंक्शन ने कहा मेले के दौरान सात दिन में करीब ढ़ाई लाख यात्रियों ने जंक्शन से टिकट लेकर ट्रेनों में सफर किया है। सात दिन में 160 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। 40 लोगों को खोया पाया केंद्र की मदद से उनके परिवारों से मिलाया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.