हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सावन मास के प्रथम सोमवार वाले दिन मथुरा वृंदावन के सभी शिवालयों में नगर निगम द्वारा साफ सफाई आदि की विशेष व्यवस्था की गई है जिसको लेकर आज नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने स्वयं महानगर के प्रसिद्ध श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद सिटी जोन के प्रभारी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि वह सभी प्रमुख शिवालयों पर साफ सफाई के अलावा प्रकाश व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था का ठोस इंतजाम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर आयुक्त श्री चौधरी का कहना है कि भूतेश्वर, गलतेश्वर, गोकर्ण महादेव के अलावा वृंदावन नगर के वनखंडी महादेव सहित सभी मुख्य शिव मंदिरों पर नगर निगम पूरे सावन मास में साफ सफाई के विशेष इंतजाम करेगा। नगर आयुक्त शिवालयों पर विशेष सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ हेतु संबंधित जोनल अधिकारियो को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
