• Tue. Feb 10th, 2026

मुड़िया मेला में उड़ रहीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, भक्त परेशान

ByVijay Singhal

Jul 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन के राजकीय मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मथुरा से गोवर्धन और गोवर्धन से सौंख होते हुए मथुरा मंडी चौराहे तक वन वे ट्रैफिक प्लान लागू किया है। गिरिराज जी धाम में आने वाले भक्तों को ट्रैफिक की वजह से कोई असुविधा न हो,  इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, लेकिन ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी की बजाए, मोबाइल चलाने में व्यस्त हैं? ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही से डग्गेमार वाहन वन वे ट्रैफिक प्लान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
गोवर्धन के राजकीय मुड़िया मेला में मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा इटावा कानपुर एवं दिल्ली हरियाणा की साइड से मथुरा होकर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने वनवे ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। ट्रैफिक प्लान के तहत यात्री निजी वाहन एवं सरकारी रोडवेज बस के माध्यम से मथुरा खामनी अड़ीग वाया गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज परिक्रमा एवं दर्शन करेंगे। यात्री दर्शन पूजन गोवर्धन से वापस प्रस्थान गोवर्धन से सौंख होते हुए मथुरा और फिर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने का निर्णय लिया था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी इस वन वे ट्रैफिक प्लान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  कस्बा सौंख की ओर से गोवर्धन की ओर डग्गेमार वाहनों का संचालन हो रहा है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सौंख में बैरियर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आया। गोवर्धन क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि मेला को लेकर रूट को वन वे किया गया है। सौंख की तरफ से वाहन प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर वाहन प्रवेश कर रहे है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.