• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा जिले के आयकर दाता सुप्रसिद्ध व्यवसाई अमृत खंडेलवाल को राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट सेवा सम्मान से अंलकृत

Byvijay.singhal1233

Jul 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक बैठक में मथुरा के सुप्रसिद्ध व्यवसाई एवं सजसेवी श्री अमृतलाल खंडेलवाल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। लखनऊ में राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री खंडेलवाल को उनके द्वारा समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और मानव सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
शहर के जाने माने व्यवसाई श्री खंडेलवाल ने अपने व्यासायिक प्रतिष्ठानों, बजाज ऑटो सेल्स और खंडेलवाल फर्नीचर्स की खास पहचान बनाने के साथ साथ राष्ट्र और सामाजिक कार्यों के लिए सदा तत्परता और प्रतिबद्धता दिखाई। उनके कार्यों को पहचान भी मिली और अनेक संस्थाएं उन्हें समय पर सम्मानित करती रही हैं। व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखंकित करने के लिए 2022 में उन्हें व्यापारी शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें मथुरा सर्वाधिक आय कर जमा करने के लिए भी सम्मानित किया गया था।
श्री खंडेलवाल वर्षों से अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे एक दर्जन से ज्यादा जिन संस्थाओं के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और आजीवन सदस्य की भूमिका में हैं, उनमें कुछ प्रमुख हैं संस्कार भारती, मथुरा, धर्मयात्रा महासंघ, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, ब्रज कला केंद्र, मोक्षधाम संचालन समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन। श्री खंडेलवाल को सम्मान प्रदान करने के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार राष्ट्र और सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने की बात कही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.