• Thu. Nov 26th, 2026

दबंगों ने पीट दिया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी अपनी जान

Byvijay.singhal1233

Jul 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में दबंगों की पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन लौटे तब घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे युवक को पीटने वालों की जानकारी हो सके। गोपालपुरा निवासी मनोज (32 वर्ष) पुत्र खूबचंद रिफाइनरी के गेट नंबर 9 स्थित एक शोरूम पर सेल्समैन था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह घर लौट रहा था, जबकि अन्य अन्य परिजन भरतपुर चचेरे भाई की शादी में गए थे। रास्ते में 4-5 दबंग युवकों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस से क्षुब्ध होकर देर रात घर पहुंचे मनोज ने और पंखे के हुक से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन ने पड़ोस के लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार का कहना है तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.