• Thu. Nov 26th, 2026

राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी, वीडियो बाइरल

Byvijay.singhal1233

Jul 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बरसाना। राधा रानी मंदिर में शादी समारोह का एक वीडियो सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। शाम को ही दिल्ली के एक श्रद्धालु परिवार ने मंदिर में छप्पन भोग और मंदिर की सजावट की थी। देर शाम वायरल वीडियो में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक युवक व युवती के शादी की रस्म होने लगी। इसे लेकर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर के रिसीवर समिति के सदस्य प्रवीन गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर शादी समारोह रुकवाया। ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्याम राज भट्ट ने बताया कि मंदिर आस्था व श्रद्धा का केंद्र है, लेकिन अब जन्मदिन व शादी समारोह का स्थान बन गया है। ये बिल्कुल अनुचित है।
उधर, प्रवीन गोस्वामी ने बताया कि शादी की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रिंग सेरेमनी हुई है, युवक व युवती ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया है। ये कार्यक्रम कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.