हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग में रामनगर कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर शनिवार दोपहर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। रामनगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर करीब 400 वर्गगज के प्लाॅट पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा जहां इस जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जताया जा रहा है, वहीं नगर निगम प्रशासन की राजस्व टीम द्वारा इसे चकरोड बताया जाता है। बीते दिनों निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जमीन की नापतौल भी की थी। बताया जाता है कि राजस्व टीम की पैमाइश के बाद शनिवार को एक पक्ष द्वारा चहारदीवारी करवाई जा रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया। जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाली-गलौज के बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। इतना ही नहीं करीब पांच राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई गई। पथराव होते ही परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में एक पक्ष के आकाश का कहना है कि उक्त भूमि उनके द्वारा क्रय की गई है। जिस पर चहारदीवारी का काम कराया जा रहा था, तभी यह विवाद हो गया। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव की सूचना पर पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, तैयार कराए फुटेज पथराव और फायरिंग की सूचना पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने चार को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। हालांकि पुलिस को काफी पक्के सबूत तो मिले हैं, पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
