• Tue. Feb 10th, 2026

सराफ से बनवाए थे 40 लाख के जेवरात, चेक कराए तो महज निकला एक प्रतिशत सोना; एसपी से की शिकायत

ByVijay Singhal

Jul 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक महिला ने 40 लाख रुपये के जेवरात बनाने में सर्राफ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फिलहाल एसपी को दी गई शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी से की गई शिकायत में स्थानीय निवासी मेघना खेमानी ने बताया कि उनके नजदीकी जानपहचान वाले सर्राफ से उन्होंने 40 लाख रुपये के सोने के जेवरात खरीदे थे। बाद में एक अन्य ज्वैलर्स से जांच कराई तो पता चला कि इनमें तो सिर्फ एक प्रतिशत ही सोना है। इसकी शिकायत जब आभूषण बनाने वाले सर्राफ से की तो वह गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। पीड़िता कहा है कि यदि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.