• Tue. Feb 10th, 2026

प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए मीनेश ने किया क्वालीफाई , स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के निकतवर्ती गांव तालफरा की बहु व शूटर मीनेश जुरेल ने 22 वीं सीनियर स्टेट 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। मीनेश ने स्टेट चैंपियनशिप में 388.2 पॉइंट्स प्राप्त करके शानदार प्रदर्शन किया। स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन ओसियस शूटिंग रेंज जयपुर में 3 से14 जुलाई तक हो रहा है। मीनेश का चयन इस प्रदर्शन के आधार पर प्री नेशनल के लिए हुआ है। मीनेश ने कहा है कि उनका सपना नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतना है,उन्होंने बताया की दो वर्ष के बेटे अथर्व के साथ अभ्यास करना मुश्किल होता है लेकिन परिवार ओर रेंज का पूरा सहयोग रहता है,मीनेश के एम यूनिवर्सिटी की मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की छात्रा है। विदित है कि  मीनेश भरतपुर स्थित योद्धा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करती है। मीनेश ने अपनी सफलता का श्रेय सास कुशमा देवी ससुर ओंकार सिंह भाई रविकांत पति व विश्व चैंपियन गोविंद सिंह कोच धारा सिंह व सभी टीम साथियों को दिया है।इस अवसर पर मीनेश को बधाई देने वालों का ताँता लग गया जिनमे मुकेश जुरेल,के एम यूनिवर्सिटी के डीन धर्मराज सिंह, अरविन्द जुरेल,रेखा ,दीपेंद्र चाहर,वैशाली देवी, सूबेदार कल्यान सिंह गोपाल पहाड़िया राजकुमार चौधरी एड तेजेन्द्र कुंतल  चंद्रसेन सुनील वालंद नीलेश दोबारिया  आदि लोग रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.