• Tue. Feb 10th, 2026

युवक ने भाई को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए पहुंचा पुलिस चौकी; दोनों में जमीन का है विवाद

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कोसीकलां थाना क्षेत्र के बैठन गेट  पर
युवक ने अपने ही भाई में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाइयों के बीच पैसे का लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था। ऑटो चालक भाई गोली मारकर हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के बैठन गेट की है। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी ऑटो चालक मंगल और उसके भाई हुकम सिंह में आपसी लेन देन व जमीन का विवाद था। इसे लेकर बुधवार शाम मंगल ने बठैन गेट चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 15 मीटर की दूरी पर मंगल ऑटो लेकर आया। तमंचा निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उसके भाई हुकम की आंख के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी हथियार लहराते हुए चौकी पहुंच गया। अपने आप को मुजरिम बताने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।  प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.