• Wed. Feb 11th, 2026

राया में प्लॉट के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 5 घायल

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में व्यापारी मोहल्ले में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। दो माह पूर्व एक प्लॉट को लेकर अकील और मल्ला पक्ष में विवाद हो गया था। इसी को लेकर बुधवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है दोपहर दो बजे करीब मल्ला नमाज के लिए जा रहा था तभी अकील पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें बिकनें लगीं। इससे भगदड़ मच गई। दुकानदार दुकानों को बंद कर चले गए। वहीं अकील ने रंजिश के चलते मल्ला पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पथराव में अन्नू, राहत, मल्ला, आलू और दूसरे पक्ष के कलुआ आदि घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद शांतिपूर्ण माहौल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.