• Thu. Feb 12th, 2026

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

ByVijay Singhal

Jul 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 10.07.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में  मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल  विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अनुभव जैन द्वारा दीप प्रज्विलित कर किया गया| इस प्रदर्शनी में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया | |
 रेलवे सुरक्षा बल विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार- प्रसार में रेलवे सुरक्षा बल विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अनुभव जैन और सहायक कार्मिक अधिकारी व राजभाषा अधिकारी  श्री अरविन्द कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री टी.के अग्निहोत्री एवं वरि. पर्यवेक्षक,कर्मचारी उपस्थित रहे |
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.