• Fri. Nov 27th, 2026

अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वालों के विरूद्ध चलाया

Byvijay.singhal1233

Jul 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के  निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द के निर्देशन मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री वीरेन्द्र सिंह  के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक- 09.07.2024 को बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध  अछनेरा स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया ।  जांच के दौरान 46 बिना टिकट यात्रियों से रु-16,925/-, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 6 यात्रियों से रु0- 2410/- तथा 18 गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से रु 1,800/- सहित कुल 70 यात्रियों से रु0- 21,135/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
  जांच में श्री गजेन्द्र सिंह मंडल वाणिज्य निरीक्षक, श्री चरण सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा किला एवं टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।
            जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.