• Sun. Mar 29th, 2026

लता भवन में धूमधाम से मनाया गया श्रीहित किंकर सेवक शरण महाराज का जन्म महोत्सव

ByVijay Singhal

Jun 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग-अटल वन क्षेत्र स्थित मानव अभयारण्य संस्थान (लता भवन) में प्रख्यात संत श्रीहित किंकर सेवक शरण महाराज का जन्म महामहोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत पर्यावरण शुद्धि यज्ञ, भजन गायन एवं “पर्यावरणीय दृष्टिकोण: कथनी एवं करनी” विषय पर संत-विद्वत संगोष्ठी आदि के आयोजन संपन्न हुए।महोत्सव का शुभारंभ पूज्य महाराजश्री के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात संतों व भक्तों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उनका पूजन-अर्चन किया गया।
संत-विद्वत संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए लता भवन के निदेशक डॉक्टर वेरिन्दम गुणाकर एवं डॉ. सत्यमित्रानंद महाराजने कहा कि पूज्य श्रीहित किंकर सेवक शरण महाराज श्रीवृंदावन धाम के प्राचीन स्वरूप के परिचायक थे।उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए  आजीवन युद्ध स्तर पर अनेकानेक कार्य किए। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. देवप्रकाश ने कहा कि श्रीहित किंकर सेवक शरण महाराज ने वृंदावन के पुरातन स्वरूप के संरक्षण और संवर्धन के लिए असंख्य व्यक्तियों को प्रेरित किया।आज देश और समाज हित में उनकी विचारधारा और उनके मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है। महोत्सव के अंतर्गत आर्य केंद्र सभा, फरीदाबाद के धर्मवीर आर्य ने महाराजश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व और पर्यावरण पर संगीतमय भजन व गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर रमण बिहारी, अरुण कुमार, उमेश कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, डॉ. राधाकांत शर्मा, आनंद अग्रवाल, पूनम सिंह, संदीप, संतोष, सुमित गांधी, आस्था जैन,  आर्या शिवकांती आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.