• Fri. Nov 27th, 2026

गोवर्धन में अभद्रता करने के आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण

Byvijay.singhal1233

Jun 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन सीएचसी में रविवार रात मां का उपचार कराने आए युवक से चिकित्सक ने अभद्रता कर दी। बीमार मां को भी नहीं बख्शा। पूरा मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और सीएमओ ने मंगलवार को चिकित्सक का स्थानांतरण बलदेव ब्लॉक के जुगसना कर दिया। दरअसल, रविवार रात दिलीप कुमार निवासी गांठोली अपनी बीमार मां को दिखाने सीएचसी गोवर्धन पहुंचे। आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. ललित ने मां-बेटे से अभद्रता की। दिलीप ने अपने मोबाइल फोन से घटना की वीडियो बना ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी से शिकायत की। डॉ. नेहा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को घटना से अवगत कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद मंगलवार को आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण बलदेव क्षेत्र के जुगसना स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने स्थानांतरण की पुष्टि की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.