• Mon. Nov 9th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामला मेंकेस ट्रांसफर की मांग को लेकर जिला जज की अदालत में होगी सुनवाई

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप द्वारा दाखिल केस ट्रांसफर की मांग को लेकर गुरुवार को सुनवाई होगी। महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि मुक्त कराने की मांग को लेकर वाद दाखिल किया था। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने 2020 में मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में एक वाद दाखिल किया था। इस वाद के जरिए महेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट से मांग की थी कि श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की 13.37 एकड़ भूमि से शाही ईदगाह को हटाकर मुक्त किया जाए। इस वाद पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने वाद की सुनवाई में हो रही देरी के चलते केस ट्रांसफर की मांग की। मथुरा जिला जज की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस प्रार्थना पत्र पर कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। इस मामले में करीब 2 बजे के बाद सुनवाई होने की संभावना है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.