• Sun. Mar 29th, 2026

जन शिकायतों के निस्तारण में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं : शशांक चौधरी

ByVijay Singhal

Jun 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये आदेश दिए गए। कुल 08 शिकायत प्राप्त हुयी जिनमें 3 शिकायत सफाई से संबंधित थी। उक्त शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 5 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को कहा कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त रामजीलाल अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम सहायक अभियंता सिविल प्रशांत दीक्षित अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.