• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा रिफाइनरी में हुआ आपातकालीन पूर्वाभ्यास

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2024
Spread the love
हिंदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी अपने कर्मियों, प्लांट और रिफाइनरी परिधि में आने वाले सभी गांवों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहती है। रिफाइनरी में संभावित खतरों से निपटने के लिए समय-समय पर आपातकालीन पूर्वाभ्यास किए जाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में गत दिवस रात्रि में ऑन साइट डिजास्टर पूर्वाभ्यास किया गया, जो गैंग्री मे आग लगने से उत्पन्न आपदा से संबन्धित था।
गैंगट्री में आग की सूचना मिलते ही रिफाइनरी का अग्नि शमन दस्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और फायर टेंडर से आग बुझाने का काम शुरू हुआ, घटना की देखते हुए इसे डिजास्टर घोषित कर दिया गया। ड्रिल के दौरान सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई और इसे अंततः पूरा किया गया।
आगामी पूर्वाभ्यास के बाद हुई बैठक के दौरान पूर्वाभ्यास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा उच्च स्तरीय प्रबंध निदेशक द्वारा की गई बैठक की अध्यक्षता श्री अजय कुमार तिवारी, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने की। इस अवसर पर रिफाइनरी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों ने पूर्वाभ्यास के समय विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रबंधमंडल को दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.