• Thu. Nov 26th, 2026

ई-रिक्शा सहित नाले में गिरा युवक, मौत

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2024
Spread the love
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा स्थित मसानी लिंक मार्ग पर रविवार रात शराब के नशे में ई-रिक्शा सहित चालक नाले में घुस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। अल्ताफ (45) पुत्र इकबाल निवासी बिसाती खिड़की बैरागपुरा, गोविंद नगर के भाई इरशाद ने बताया कि उसका भाई ई-रिक्शा चलाता था। शराब का सेवन भी करता था। रविवार रात 10 बजे शराब के नशे में वह ई-रिक्शा के साथ मसानी लिंक मार्ग स्थित नाले में गिर गए। नाले में गिरने के बाद वह उठ नहीं पाए। पुलिस ने बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उनके पास से नाम-पते संबंधी दस्तावेज मिले थे। उसके आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर गोविंद नगर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.