• Fri. Mar 27th, 2026

सीएचसी पर महिला मरीज से डॉक्टर ने की अभद्रता,

ByVijay Singhal

Jun 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात डॉक्टर द्वारा महिला मरीज से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर और मरीज एवं उसके बेटे के बीच हुई कहासुनी का वीडियो मरीजों ने बना लिया। जोकि वायरल हो रहा है। सीएचसी प्रभारी की रिपोर्ट पर सीएमओ ने जांच टीम गठित की है। सीएमओ ने आरोपी डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार रात को गांठौली निवासी एक महिला बेटे के साथ उच्च रक्तचाप की हालत में उपचार कराने आई थी। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर से तेज आवाज में जल्दी उपचार करने को कहा। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला और उसके बेटे से अभद्रता कर दी। अस्पताल में हंगामा होते देख मरीजों ने घटना का वीडियो बना लिया। मरीजों में चर्चा है कि डाॅक्टर नशे में था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. नेहा ने मरीज से डॉक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने एसीएमओ डॉ. अशोक चौधरी एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज यादव की टीम जांच करने पहुंची। जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देंगे। फिलहाल डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। डाॅक्टर का कहना है कि वह शराब नहीं पीते हैं। मरीज के तीमारदार जल्दी करने की कहते हुए गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे उसका जवाब दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.