हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-मथुरा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा व गोवर्धन महाराज की हेलिकॉप्टर से परिक्रमा सेवा एक जुलाई से शुरू नहीं होगी। अभी श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना होगा। टेंडर पाने वाली कंपनी द्वारा स्विट्जरलैंड से मंगवाए गए 4 हेलिकॉप्टर में से तीन अभी दिल्ली में खड़े हैं। इनकी डीजीसीए द्वारा चेक उड़ान बाकी है। जबकि एक की चेक उड़ान हो गई थी। उम्मीद थी कि उसे मथुरा भेजा जाएगा। मगर, गर्मियों में मसूरी में पर्यटकों की अच्छी संख्या पहुंचने के चलते कंपनी ने उसे वहां भेज दिया है। गोवर्धन के पैंठा में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए हेलिपोर्ट बनाया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यहां आकर 25 दिसंबर 2023 को उद्घाटन किया था। हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी के अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा पिछले दिनों स्विट्जरलैंड से चार हेलिकॉप्टर खरीदे थे। यह दिल्ली में आए थे। इनमें से एक की डीजीसीए ने 10 घंटे की चेक उड़ान कर गर्मी के सीजन में पहाड़ों में पर्यटकों की अच्छी संख्या पहुंचने के चलते मसूरी में उड़ान के लिए भेज दिया है। बाकी के तीन दिल्ली में खड़े हुए हैं। उनमें मैकेनिकल कार्य भी बाकी है। डीजीसीए की चेक उड़ान होना बाकी है। एक जुलाई से उड़ान का था आदेश हेलिपोर्ट के उद्घाटन के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर की ट्रायल उड़ान तक नहीं हो सकी है। इसके चलते न तो किराया तय हुआ है और न ही समय। पर्यटन मंत्री ने पिछले दिनों लखनऊ में अधिकारियों को आदेश दिया था कि एक जुलाई से इसका शुभारंभ हर हाल में हो जाए। मगर, यह दावा भी पहले के दावों की तरह फेल साबित हो रहा है। छह दिन बाकी है। मगर, अभी तक कई प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। इधर, मानसून सिर पर है। अगर, मानसून आ गया तो मौसम खराब होने के चलते ट्रायल उड़ान भी नहीं हो सकेंगी। कंपनी के प्रतिनिधि अक्षय शर्मा के अनुसार 12 माह सूरज उगने के बाद से लेकर डूबने तक हेलिकॉप्टर से उड़ान सेवा श्रद्धालुओं को दी जाएगी। अंधेरा छाने पर सेवा बंद कर दी जाएगी। पहले चरण में आगरा से मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नोएडा तक की उड़ान सेवा दी जाएगी। एटीसी दिल्ली, ग्वालियर, आगरा से पैंठा का हेलिपैड संपर्क में रहेगा। अभी किराया दर तय नहीं हुई हैं। कंपनी ट्रायल उड़ान के बाद किराया तय करेगी। यह भी बताया कि छह सीटर हेलिकॉप्टर तभी उड़ान भरेगा, जब सीटों के सापेक्ष सवारी पूरी होंगी। अगर, सवारी कम होंगी तो बाकी की सीटों का किराया अन्य सवारियों में बराबर बांटने के बाद उड़ान सेवा दी जाएगी। एक जुलाई से सेवा संचालन की संभावना कम है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
