• Fri. Mar 27th, 2026

मथुरा वृंदावन में नगर आयुक्त रहे आईएएस को योगी ने बनाया अपर महानिदेशक कारागार, तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले

ByVijay Singhal

Jun 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ। मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे आईएएस समीर वर्मा को शासन ने अपर महानिदेशक कारागार के पद पर तैनात किया है। श्री वर्मा अभी तक विशेष सचिव वित्त और रजिस्ट्रार चिट फंड के पद पर तैनात थे। पूर्व में समीर वर्मा मथुरा में एसडीएम भी रहे हैं। इनके अलावा IAS चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा तथा IAS अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद स्थानांतरित किये गए है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.