• Thu. Nov 26th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटाने के लिए कई देशों में होगा यज्ञ

Byvijay.singhal1233

Jun 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की कामना के साथ वैश्विक यज्ञ होने जा रहा है। दुनिया के कई देशों में यह कार्यक्रम 30 जून को एक साथ होगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास यज्ञ का नेतृत्व कर रहा है। वृंदावन में सैकड़ों संतों की मौजूदगी में यज्ञ का कलश स्थापित होगा। सभी यज्ञ स्थल से यज्ञ की रज लेकर के वृंदावन लाई जाएगी। उसे उक्त कलश में संरक्षित किया जाएगा। भव्य मंदिर निर्माण के समय उस स्थान के शुद्धिकरण में उसे प्रयोग में लाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटाकर नए मंदिर के निर्माण का इस यज्ञ में संकल्प लिया जाएगा। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, अटलांटा, स्लोवेनिया, कनाडा, ब्रिटेन, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, रूस में 30 जून को सनातन धर्मियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए यज्ञ किया जाएगा। जबकि भारत में मथुरा-वृंदावन के अलावा अयोध्या, काशी, आगरा, जयपुर, प्रयागराज, लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, नोएडा, मद्रास, अहमदाबाद, पटना, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, पुरी, पंजाब, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के शिमला आदि स्थानों पर भी यज्ञ किया जाएगा। यज्ञ के दौरान सनातन धर्मियों द्वारा सनातन धर्म की मजबूती और श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए संकल्प लिया जाएगा। यज्ञ के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित सभी सनातन धर्म के अनुयायियों को एकजुट किया जाएगा। वृंदावन में चिंतामणि कुंज में एक कलश स्थापित किया जाएगा। इस कलश में सभी यज्ञ स्थलों की रज लाई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.