• Thu. Nov 26th, 2026

पोतरा कुंड की सफाई का थाना पुलिस ने रुकवाया काम, एसएसपी से शिकायत

Byvijay.singhal1233

Jun 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित प्राचीन पोतरा कुंड की सफाई का कार्य पुलिस ने रुकवा दिया और गाद को निकालकर गोविंद नगर के टीले पर डाल रहे ट्रैक्टरों को पकड़ लिया है। कुंड के संरक्षण का कार्य रुक जाने पर राज्य पुरातत्व विभाग की निदेशक ने एसएसपी से सफाई कार्य में लगे ट्रैक्टरों को मुक्त करने को कहा है। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग ने प्राचीन पोतरा कुंड के रखरखाव के लिए स्मारक मित्र मुंबई की संस्था ब्राइट स्टार को पांच साल के लिए दिया है। स्मारक मित्र संस्था ने कुंड की सफाई करते हुए गाद निकालने का कार्य के साथ ही टूट-फूट की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कुंड की गाद निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से विभाग के संरक्षित पुरा स्थल गोविंद नगर के टीले पर डाला जा रहा है। कुंड के संरक्षण और सफाई कार्य के संबंध में राज्य पुरातत्व विभाग ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस के आला अधिकारी एवं इस कार्य से संबंधित विभागों को अवगत करा दिया। मुंबई की संस्था द्वारा यह कार्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले पूर्ण करना है। इसके बावजूद कृष्णा नगर थाना पुलिस ने कुंड की गाद से भरे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और सफाई कार्य रोक दिया। इस मामले में पोतरा कुंड की सफाई कार्य में लगी संस्था ने राज्य पुरातत्व विभाग को अवगत कराया। पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने एसएसपी से संरक्षण कार्य में लगीं गाड़ियों को मुक्त किए जाने को कहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.