• Sun. Jun 8th, 2025

एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जाम लगाने का प्रयास

ByVijay Singhal

Jun 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के हरदेव गंज मोहल्ला में 19 जून को फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला संजू के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा काटते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग को जाम करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि थाना पुलिस संजू की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। आरोपियों को शरण दी जा रही है। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के दौरान थाना सदर पुलिस की उनसे कई बार नोकझोंक भी हो गई। वाकया दोपहर 12 बजे करीब का है। एसएसपी कार्यालय के सामने से लेकर सड़क तक दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुष पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही सड़क को जाम करने का प्रयास किया। थाना सदर इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे, महिला थाना इंस्पेक्टर आशा चौधरी मय फोर्स के मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को सड़क से हटाया। परिजनों से वार्ता की। राकेश पुत्र शेर सिंह निवासी कृष्णा नगर, शहर कोतवाली ने बताया कि उनकी बहन संजू का विवाह 5 मई 2018 को हरदेव गंज मोहल्ला के जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। 19 जून को वह बहन को लेने के लिए उसकी ससुराल गया था। ससुराल में बहन फांसी के फंदे पर लटकी मिली। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया है। आरोपियों को शरण दी जा रही है। कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। इंस्पेक्टर छाता अजीत सिंह ने बताया कि जिस दिन संजू की मौत हुई थी। ससुरालियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब उन्होंने 2017 में मई माह में शादी होने की बात बताई थी। ऐसे में शादी के सात वर्ष पूरे होने की बात कहते हुए पुलिस ने सामान्य रूप से पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजू द्वारा खुद फांसी लगाने की बात सामने आई थी। इसके बाद परिजन 2018 में शादी होने की बात कहने लगे। रही बात मुकदमे की तो परिजनों ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.