• Thu. Nov 26th, 2026

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जिला हाथरस द्वारा MLDV पब्लिक स्कूल मे महायोग दिवस बनाया

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जिला हाथरस द्वारा MLDV पब्लिक स्कूल मे महायोग दिवस बनाया गया.जिसमे प्रांत सह छात्रा प्रमुख जयललिता कुशवाहा, जया जी (योगा प्रोफोसर मुंबई), जिला विस्तारक सौरभ राठौड़ उपस्थित रहे. जैसा कि सबको ज्ञात है कि पूरा विश्व योग दिवस 21 जून मनाता है इसके निमित्त आज़ अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जिला हाथरस के खेलो भारत एवं जिज्ञासा आयाम द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया गया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रतिबर्ष मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय योग दिवस योग कि प्राचीन भारतीय पद्धति और शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए इसके लाभो के बारे मे वैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देता है।अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2024 को आज़ एबीवीपी हाथरस ने ‘महायोग दिवस ‘के रूप मे मनाया। अभाविप के जिला विस्तारक सौरभ राठौड़ ने बताया कि योग की मान्यता हजारों बर्ष पुरानी है। भगवान शिव का तांडव नृत्य हो या भगवान कृष्ण, बुद्ध महावीर के बाद पतंजलि का योग सभी के माध्यम से दुनिया भर  योग का प्रचार प्राचीन काल से ही हुआ है। फिर भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2015 मे अंतराष्ट्रीय होने मे इतने बर्ष लगे है भगवान बुद्ध ने जहा जहा भृमण किया और उपदेश दिया.वहां वहां योग का भी विस्तार होता गया।
शिकागो मे विवेकानंद जी ने योग का संदेश दिया. उन्होंने अपनी पुस्तक ज्ञानयोग के माध्यम से योग के रहस्यो पर प्रकाश डाला था एवं 17 अध्यायो वाली उस पुस्तक मे उन्होंने ज्ञानयोग के ईश्वर से साक्षात्कार बताया था।
स्वामी विवेकानंद जी के बाद कही महर्षियों ने योग को बढ़ावा दिया।साथ ही कार्यक्रम मे प्रांत सह छात्रा प्रमुख जयललिता कुशवाहा,जिला विस्तारक सौरभ राठौड़,तहसील संयोजक आकाश वार्ष्णेय नगर मंत्री अर्पित वर्मा,नगर कला मंच ज्योति वार्ष्णेय,अमन सारस्वत, कल्पना शर्मा, निशा शर्मा, सुमन शर्मा, मनीषा शर्मा, नगर मिडिया प्रमुख भासु वार्ष्णेय,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.