• Thu. Nov 26th, 2026

एक चिता पर पति, पत्नी और देवर का अंतिम संस्कार, मंजर देख छलक पड़े आंसू

Byvijay.singhal1233

Jun 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव चांदपुर कलां में निवासी पति-पत्नी पंकज-राधिका व देवर आकाश की बुधवार सुबह मांट-पानीगांव रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तीनों के शव गांव पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। चचेरे भाई हरिओम ने मुखाग्नि दी। उधर, शोक के चलते गांव चांदपुर कला में बृहस्पतिवार को चूल्हे नहीं जले। परिवार में तीन मौतों के बाद सिर्फ मां ही बची है। बुधवार देर रात शव जैसे ही गांव पहुंचे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। इस दौरान हर कोई भगवान को कोसता नजर आया। तीनों शवों के एक साथ देखकर कई महिलाएं व पुरुष बेसुध हो गए। मां गुड्डी देवी का भी कुछ ऐसा ही हाल था। गुड्डी देवी के पति नरेंद्र सिंह की लगभग 5 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद दोनों बेटे परिवार की जिम्मेदारी मेहनत मजदूरी कर संभाल रहे थे। हादसे के बाद गुड्डी देवी के बुढ़ापे के सहारे छिन गए। अब दो शादीशुदा बेटियां बचीं हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.