• Wed. Feb 18th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मची चीख पुकार; 10 लोग घायल

ByVijay Singhal

Jun 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 पर दिल्ली से बिहार शव लेकर जा रही एंबुलेंस सामने चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें सवार पांच महिला और पांच पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात को थाना मांट क्षेत्र के अन्तर्गत माइल स्टोन 93 पर दिल्ली से सफ़दरजंग अस्पताल से बिहार के सीतामढ़ी में शव लेकर जा रही एंबुलेंस तेज रफ़्तार होने के कारण आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में टकरा गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कौशल्या पत्नी लक्ष्मीनारायण, सुधीर पुत्र रामदेव, आयुष पुत्र शिवाजी, सुनीता पत्नी शिवजी निवासी किशनगढ़ थाना महरौली दिल्ली सहित दस लोग शामिल हैं। एंबुलेंस में सवार आयुष ने बताया की उनके पिता शिवाजी राय की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई थी। उनका शव अपने पैतृक गांव कूपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार लेकर जा रहे थे। हादसे में घायल सुधीर पुत्र देवसराय को सिर में गंभीर चोट लगने के हालत गंभीर बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.