हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट के गांव नगला कालौंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना मांट पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना मांट के गांव नगला कालौंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय गायत्री पत्नी पिंकू ने घर में कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। ससुराल वालों ने जब विवाहिता का दुपट्टे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल ही उसे उपचार के लिए सीएचसी मांट ले गए। यहां पर चिकित्सत ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बहन की मौत हो जाने की सूचना मिलते भाई शैलेश ने पुलिस को सूचना दी और कहा की उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद मायके वाले थाने पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतका के भाई मनोज ने बताया उसकी बहन की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बहन के साथ मारपीट करते थे। मनोज ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दुपट्टा भी बरामद किया गया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रजित वर्मा ने बताया के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
