हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सोशल मीडिया पर गैंग लैंड के नाम से जरायम की पाठशाला चलाकर भोले-भाले नवयुवकों को अपराध की दुनिया में धकेलना वाला शातिर अपराधी नीरज गौतम बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि उसका साथी मोहित पंडित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नीरज को उपचार के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मथुरा से संचालित गैंग लैंड के नाम से गैंग के मुखिया नीरज गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी पूजा एनक्लेव कृष्णा नगर, कोतवाली की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली की नीरज साथी मोहित के साथ बाजना पुल पर है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। शहर कोतवाल रवि त्यागी व स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम ने मौके पर जाकर इनको घेर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
