• Tue. Feb 17th, 2026

कोसिकलां में उद्यमियों से वसूली को गई फर्जी जीएसटी टीम की पिटाई

ByVijay Singhal

Jun 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने फर्जी जीएसटी टीम को पकड़ लिया। उद्यमियों ने टीम के सदस्यों की पिटाई कर दी। भीड़ को देख फर्जी टीम के सदस्य चकमा देकर भाग गए। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हरियाणा नंबर की बोलेरो घूम रही थी। बोलेरो में पांच युवक बैठे थे, जो कि अपने आप को जीएसटी दिल्ली का अधिकारी बता रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक फैक्टरी में घुस गए और फैक्टरी के मैनेजर पर रौब जताने लगे। जिस पर मैनेजर को उनकी बात सुनकर कुछ अजीब लगी और उन्हें शक हुआ। मैनेजर ने इसकी जांच के लिए जीएसटी विभाग के उच्चाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली के उच्चाधिकारियों ने बताया कि कोई भी टीम सर्वे के लिए नही भेजी गई। तो फैक्टरी मालिक फर्जी अधिकारियों को बिठाकर चाय नाश्ता कराने लगे और अन्य उद्यमियों को बुला लिया। बाद में वह भाग गए। बताते चलें कि इससे पूर्व भी ऐसी टीम दो बार आ चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने ऐसी किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.