हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की सब्जी मंडी में किसी ने पुलिस को दो समुदाय में झगड़ा होने की सूचना दी। इससे पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामला देखा तो दो दुकानदारों के बीच विवाद का निकला। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे सब्जी मंडी में भामाशाह चौक के पास फालैन निवासी चरन सिंह की घी, पनीर की दुकान है। पड़ोस में हुकम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आपस में कहासुनी होने लगी। झगड़ा होता देख वहां भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां खड़ा हुकम का पुत्र चिराग फिसल गया और उसके चोट लग गई। इधर, दोनों दुकानदारों के बीच में एक दुकानदार फर्श निर्माण कर रहा था तो नगर पालिका की टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने फर्श को ध्वस्त कर दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को दो समुदाय के बीच झगड़ा होने की सूचना दे दी। बाद में दोनों दुकानदारों के बीच समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाकर नगर की फिंजा खराब करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
