• Mon. Feb 16th, 2026

सुनरख तिराहे के पास मिला गोंडा के युवक का शव

ByVijay Singhal

Jun 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर के सुनरख तिराहे के पास सड़क किनारे गोंडा के एक युवक का शव मिला। रमणरेती चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। रमणरेती चौकी प्रभारी शिवशरण सिंह को मंगलवार सुबह सूचना मिली एक युवक का शव सुनरख तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ा है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक गोंडा के गांव ललकपुर, थाना उकसावा (मकराना) निवासी जितेंद्र (34) पुत्र जगदंबा का है। पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक पिछले दो साल से यहीं रहता था। कूड़ा बीनकर या फिर झाड़ू लगाकर अपनी गुजर बसर कर रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी भी था। संभवत: उसकी मौत नशे के चलते हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.