• Sun. Feb 15th, 2026

प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए मथुरा से वायनाड जायेंगे कांग्रेसी

ByVijay Singhal

Jun 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख का ऐलान होने पर मथुरा महानगर कांग्रेस की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा चुनाव में श्रीमती प्रियंका गांधी को जीत की ओर अग्रसर करने व प्रचार एवं प्रसार के लिए वायनाड केरल जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने बताया कि केरल की वायनाड लोक सभा सीट से श्रीमती प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतरने के ऐलान से कांग्रेसी बहुत प्रसन्न है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत विनोद शर्मा उमेश शर्मा मलिक अरोड़ा जिलानी कादरी विपुल पाठक पार्षद संतोष पाठक अबरार कुरैशी शालू अग्रवाल नीलम कुलश्रेष्ठ राहुल अरोड़ा अप्रतिम सक्सेना अमित राज दीनदयाल माहौर सागर माहौर रवि वाल्मीकि रिंकू चौधरी महेश चतुर्वेदी पूरन सिंह दौलत राम गोला अनवर फारुकी राजू फारुकी सुरेश शर्मा विनोद दिवाकर अनूप गौतम इंद्रजीत गौतम कमरुद्दीन खान आशुतोष जेटली मुकेश कमेवाल वरुण अरोड़ा राकेश दिवाकर पूर्व प्रधान मयंक यादव विवेक अग्रवाल हर्ष कुमार चौरसिया मुकेश गोयल राजेश सैनी सौरभ दीक्षित दिलीप वर्मा आदि कांग्रेस जनों ने प्रियंका गांधी जीत की अग्रिम बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.