• Sun. Feb 15th, 2026

मुड़िया मेले में रोडवेज की दौड़ेंगी 1 हजार बसें

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध मुड़िया मेले में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रोडवेज की एक हजार बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी जिलों से बसों का आवंटन हो चुका है। मेला शुरू होते ही सभी बसें मथुरा भेज दी जाएंगी। परिवहन निगम ने आगामी जुलाई माह में लगने वाले मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले में भारी भीड़ आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों ने मथुरा के लिए 1 हजार बसों का इंतजाम किया है। ये सभी बसें अलग-अलग जनपदों से मेले के दौरान मथुरा आएंगी। मथुरा से श्रद्धालुओं को लेकर सभी बसें गंतव्य के लिए रवाना होंगी। मेले के लिए जनपद वार बसों का आवंटन किया जा चुका है। मेले में आगरा के अलावा मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद जिले की बसें मथुरा भेजी जाएंगी। बसों का संचालन रूट के अनुसार अलग-अलग बस अड्डों से किया जाएगा। अलीगढ़ रूट की बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से किया जाएगा। आगरा, दिल्ली रूट की बसों का संचालन भूतेश्वर नए बस अड्डे से किया जाएगा। राजस्थान, जयपुर रूट की बसों का संचालन आईएसबीटी बस अड्डे से किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया
मुड़िया मेले को देखते हुए मथुरा में 1 हजार बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों से भेजी जाएंगी। मेले के दौरान यात्री को आने-जाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.